सीकेपी, मनोहरपुर में बंद बेअसर, नहीं चले लंबी दूरी के वाहन

Updated at : 08 Jun 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
सीकेपी, मनोहरपुर में बंद बेअसर, नहीं चले लंबी दूरी के वाहन

चिरिया माइंस में ठप रहा लोडिंग व डिस्पैच का कार्य बंदगांव, गोइलकेरा,सोनुवा व चिरिया में बंद असरदार सीकेपी/मनोहरपुर/सोनुवा : सीएनटी एक्ट संंशोधन के विरोध में पीएलएफआई नक्सली संगठन का झारखंड बंद का कोल्हान में मिलाजुला असर रहा. बंदगांव प्रखंड, सोनुवा,गोइलकेराा,आनंदपुर व चिरिया में बंद का खासा असर दिखा. इस क्षेत्र के बाजार, दुकानें सुबह से […]

विज्ञापन

चिरिया माइंस में ठप रहा लोडिंग व डिस्पैच का कार्य

बंदगांव, गोइलकेरा,सोनुवा व चिरिया में बंद असरदार
सीकेपी/मनोहरपुर/सोनुवा : सीएनटी एक्ट संंशोधन के विरोध में पीएलएफआई नक्सली संगठन का झारखंड बंद का कोल्हान में मिलाजुला असर रहा. बंदगांव प्रखंड, सोनुवा,गोइलकेराा,आनंदपुर व चिरिया में बंद का खासा असर दिखा. इस क्षेत्र के बाजार, दुकानें सुबह से ही बंद रहे. सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ताला लटके रहे. छोटी-बड़ी वाहनें भी सड़क पर नहीं दिखी. बंदी को लेकर पुलिस प्रशासन व सीआरपीएफ जवान पूरी तरह से चौकन्ना थे.
बंद के दौरान चौक-चौराहे से लेकर गली-मुहल्ले में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था. इस दौरान विशेष परिस्थिति में यात्रा कर रहे वाहनों को (बारात व चिकित्सा) को पुलिस ने पूरी सुरक्षा के साथ एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में तक पहुंचाया. इस क्रम में पुलिस प्रशान ने जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया. चिरिया माइंस में रेजिंग,लोडिंग व डिस्पैच का काम ठप रहा.
चक्रधरपुर व मनोहरपुर में बंद बेअसर
चक्रधरपुर व मनोहरपुर में पीएलएफआई का झारखंड बंद बेअसर रहा.लंबी दूरी व माइंस में चलने वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का परिचालन सामान्य रहा. शहर की सभी दुकानें व प्रतिष्ठा खुले रहे. सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में भी सामान्य दिनों की तरह कार्य हुए. मनोहरपुर व चक्रधरपुर से रांची, चाईबासा, सोनुवा, गुदड़ी, गोइलकेरा में चलने वाली बसें नहीं चली. आम दिनों की तरह गुदड़ी बाजार, एतवारी बाजार, पेट्रोल पंप, सरकारी दफ्तर खुले रहे. शहर से गांव तक पुलिसिया गश्ती तेज थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola