महिलाओं पर योगराज सिंह का विवादित बयान, बोले- पत्नियों के कहने पर संन्यास लेते हैं क्रिकेटर

Updated at : 28 Mar 2026 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Yograj Singh Statement

योगराज सिंह, Pic- Social Media/X

Yograj Singh Statement: पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने एक नया विवाद खडा कर दिया है. उन्होंने कहा कि क्रिकेटर अपनी उम्र की वजह से नहीं बल्कि अपनी पत्नियों के कहने पर रिटायर होते हैं. साथ ही उन्होंने धोनी, विराट और रोहित पर भी अपनी बात रखी. उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है.

विज्ञापन

Yograj Singh Statement: युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने एक नया विवाद शुरू कर दिया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने क्रिकेटरों के रिटायरमेंट का कारण उनकी पत्नियों को बताया है. योगराज का मानना है कि उम्र का किसी भी प्लेयर के खेल पर कोई असर नहीं पडता है. प्लेयर अक्सर अपने परिवार और बच्चों की देखभाल के लिए पत्नियों के कहने पर अपना क्रिकेट करियर खत्म कर देते हैं. इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन पर काफी गुस्सा कर रहे हैं.

पत्नियों को बताया रिटायरमेंट की असली वजह

इनसाइडस्पोर्ट से बातचीत करते हुए योगराज ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि घर की महिलाएं क्रिकेटरों को बेवजह सलाह देना शुरू कर देती हैं. वह अक्सर बोलती हैं कि अब रिटायरमेंट का समय आ गया है और परिवार पर ध्यान देना चाहिए. योगराज के अनुसार महिलाओं को किसी भी अच्छे प्लेयर के करियर के बीच में रुकावट नहीं बनना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भारत में 40 साल के बाद लोग खुद को बूढा समझने लगते हैं. इसके साथ ही 30 साल के बाद महिलाएं भी अपनी फिटनेस पर ध्यान देना बंद कर देती हैं.

धोनी की फिटनेस की जमकर की तारीफ

एमएस धोनी की तारीफ करते हुए योगराज ने एक बडी बात कही. उनका कहना है कि धोनी को अभी अगले 10 साल तक आईपीएल खेलते रहना चाहिए. धोनी ने अपनी मेहनत से खुद को एकदम फिट रखा है. योगराज ने सवाल उठाया कि लोग धोनी को रिटायर होने के लिए कहने वाले आखिर कौन होते हैं. उनका मानना है कि जब तक शरीर फिट है और खेलने की चाहत बाकी है, तब तक प्लेयर को मैदान पर डटे रहना चाहिए.

विराट और रोहित पर भी रखी अपनी राय

विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य पर चर्चा करते हुए योगराज ने कहा कि यह दोनों अभी बहुत युवा प्लेयर हैं. अगर कोई प्लेयर 50 साल की उम्र में भी दोहरा शतक बनाता है, तो उसे कोई भी टीम से बाहर नहीं कर सकता. उनके अनुसार किसी भी प्लेयर के लिए उम्र से ज्यादा उसकी फिटनेस और खेल जरूरी होता है. हर प्लेयर को दुनिया को यह दिखाना चाहिए कि उसके बिना टीम का काम बिल्कुल नहीं चल सकता है.

बयान के बाद सोशल मीडिया पर मचा भारी बवाल

योगराज के इस बयान को क्रिकेट फैंस पूरी तरह से महिलाओं के खिलाफ बता रहे हैं. मौजूदा समय में भारत के अंदर महिला क्रिकेट बहुत तेजी से आगे बढ रहा है. हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना जैसी शानदार प्लेयर देश का नाम लगातार रोशन कर रही हैं. ऐसे अहम समय में योगराज के इस अजीब बयान से फैंस काफी नाराज हैं. कई खेल पत्रकारों और फैंस ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से मांग की है कि ऐसे बयान देने वाले लोगों से दूरी बनाई जाए. इससे आने वाले नए क्रिकेटरों पर काफी गलत असर पड सकता है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: SRH के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर खेलेगी RCB, जानें क्या है वजह

बांगलादेश सरकार का U टर्न, IPL 2026 के प्रसारण को दी हरी झंडी

IPL टिकट पर कर्नाटक में सियासी जंग, बीजेपी ने बताया- VIP कल्चर

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola