बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स का वेरिफिकेशन, पटना ऑफिस पहुंचीं पूर्णिया की डिंपी

Updated:
विज्ञापन

BSEB ऑफिस का बैकग्राउंड और डिंपी कुमारी की फोटो

Bihar Board 10th Topper 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा के संभावित टॉपर छात्रों का वेरिफिकेशन लगभग शुरू कर दिया है. इसके लिए अलग-अलग जिलों से चुने गए छात्रों को पटना स्थित बोर्ड ऑफिस बुलाया गया है. पूर्णिया जिले से भी आधा दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राओं को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है. इसमें एक नाम डिंपी कुमारी का भी है.

विज्ञापन

Bihar Board 10th Topper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. BSEB ऑफिस की तरफ से टॉपर्स का वेरिफिकेशन लगभग शुरू हो चुका है. जैसे ही बोर्ड की तरफ से कॉल आया बिहार के पूर्णिया की रहने वाली डिंपी कुमारी के परिवार में खुशी का माहौल बन गया. डिंपी ने बताया कि उनका नाम टॉपर्स की लिस्ट में शामिल हो सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar Board 10th Topper 2026: टॉपर्स वेरिफिकेशन में क्या-क्या?

बिहार बोर्ड की तरफ से टॉपर्स वेरिफिकेशन के दौरान छात्रों का छोटा सा इंटरव्यू लिया जाता है. इसमें विषय से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाते हैं. साथ ही उनकी लिखावट को परीक्षा की कॉपी से मिलाया जाता है. इस प्रक्रिया के बाद ही बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होता है.

टॉप 10 में नाम आने की उम्मीद

डिंपी कुमारी ने प्रभात खबर से खास बातचीत में बताया कि उन्हें उम्मीद है कि वो इस बार टॉप 10 में शामिल हो सकती हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और टीचर्स को दिया है. डिंपी बताती हैं कि उन्होंने मां काली इंस्टीट्यूट से ऑफलाइन मोड में एग्जाम की तैयारी की है.

डिंपी कुमारी पूर्णिया के रामबाग उच्च विद्यालय की छात्रा हैं. डिंपी के अलावा पूर्णिया के ही संतपिटर्स हिंदी मीडियम स्कूल से भी दो छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था.

जिन छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है, उनके स्कूलों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. शिक्षकों का कहना है कि यह छात्रों की मेहनत और लगन का नतीजा है. स्कूल के शिक्षक भी उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार जिले के छात्र राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 10वीं रिजल्ट को लेकर कंफ्यूजन, दो फेक नोटिस हुए वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन