पटना पुलिस ने 25 करोड़ की ब्राउन शुगर की जब्त, सिपाही निकला मास्टरमाइंड, ड्रग्स रैकेट का खुलासा

एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा
Patna Police Action: पटना पुलिस ने करीब 25 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की है. इस धंधे में बिहार पुलिस का एक सिपाही ऋषिकेश कुमार भी शामिल हैं. वो यूपी से नशे की खेप लाता था. पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर हथियार और कैश भी बरामद किया है.
Patna Police Action: पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 25 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर बरामद की है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस अवैध काम में एक पुलिस की भूमिका भी सामने आई है.
क्या बोले पटना एसएसपी
पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुल 21 किलो 181 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है. इसमें से आलमगंज इलाके से 1 किलो 686 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जबकि बाकी माल रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के एक कमरे में छुपाकर रखा गया था. पुलिस ने वहां से नकद 2 लाख 15 हजार रुपये, एक पिस्टल, एक कट्टा और मैगजीन भी बरामद किया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था ऋषिकेश
इस मामले में जितेंद्र कुमार और नीतीश कुमार नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र पहले भी 9 किलो ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा जा चुका है. जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क में बिहार पुलिस का एक सिपाही ऋषिकेश कुमार भी शामिल है. वह लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था और फिलहाल फरार है.
पुलिस का कहना है कि सिपाही ऋषिकेश का काम उत्तर प्रदेश से मादक पदार्थ लाना और पैसे के लेनदेन को संभालना था. उसके नाम पर कुछ ब्लैंक चेक भी बरामद किए गए हैं. यह मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है. फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की तलाश कर रही है और पूरे गिरोह की जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चलेगी धूलभरी आंधी, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
बिहार के इस जिले में एसपी का एक्शन, एक साथ कई थानों के प्रभारी बदले, 24 घंटे में ज्वाइन का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










