परिवार की पहली शिक्षिका होती हैं महिलाएं: जोसिमा खाखा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2026 10:52 PM
किनकेल पेरिश में महिला संघ का 29वां बाइबल क्लास का आयोजन
सिमडेगा. किनकेल में महिला संघ ने 29वां बाइबल क्लास का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने किया. मौके पर बाइबल आधारित शिक्षण, प्रार्थना सभा, गीत-संगीत व विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि बाइबल हमें प्रेम, सेवा, त्याग व मानवता का संदेश देता है. कहा कि समाज को सही दिशा देने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. महिलाएं परिवार की प्रथम शिक्षिका होती हैं और उनके जागरूक होने से पूरा समाज जागरूक बनता है. कहा कि आज महिलाओं को धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक और संवैधानिक विषयों की भी जानकारी रखना आवश्यक है. उन्होंने महिलाओं से अपने परिवार व गांव के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संघ की अध्यक्ष जसिंता कुजूर, उपाध्यक्ष संगीता तिर्की, सचिव अणिमा सोरेग, महासचिव सुनीता लकड़ा, कोषाध्यक्ष बिनीता लकड़ा समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर शीतल तिर्की, उपप्रमुख सिल्बेस्टर बघवार, उपमुखिया मयंती तिर्की, अनिल, प्रतिमा कुजूर, प्रदीप कुजूर, विनीता स्वर्णलता आइंद, एनएसयू जिला अध्यक्ष विवेक एक्का, मो शमीम आदि महिलाएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










