एसआइआर के प्रति लोगों को जागरूक करें : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2026 10:56 PM
विज्ञापन
एसआइआर के प्रति लोगों को जागरूक करें : विधायक
विज्ञापन
सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड के नानेसेरा में एसआइआर को लेकर कांग्रेस की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा की अध्यक्षता में हुई. इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा व महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होते हैं. इसलिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए. कहा कि एसआइआर अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाया जा रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें तथा जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है, उसे समय पर सुधारने में सहयोग करें. महिला जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदाता सूची की जांच करने के लिए प्रेरित करें. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अख्तर खान, सेवा दल संगठन अध्यक्ष सामरोम पॉल तोपनो, प्रखंड प्रभारी एजाज अहमद, सांसद प्रतिनिधि भूषण राम, पंसस प्रतिमा कुजूर, विनीता आईंद, पंचायत अध्यक्ष नीलेश एक्का, पंचायत अध्यक्ष पानियेल लकड़ा, पंचायत अध्यक्ष जेफरेन कुजूर, सुरेश केरकेट्टा, शीतल लकड़ा, विजय किंडो, बिनीता बरवा, क्लेमेंट लकड़ा, हेमंत खलखो, जॉनी आशीषसन बखला आदि ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










