उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रौतिया समाज के विद्यार्थी सम्मानित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2026 10:57 PM

विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रौतिया समाज के विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन

कोलेबिरा. प्रखंड के तुरबुंगा बगीचा परिसर में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद क्षेत्रीय समिति की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में रौतिया समाज के लोग शामिल हुए. मौके पर मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के 22 छात्र-छात्राओं को शॉल ओढ़ा कर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया. बैठक के दौरान समाज की एकता, शिक्षा का महत्व, जनगणना में सही जानकारी दर्ज कराने तथा खतियानी जमीन की सुरक्षा व संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति व विकास के लिए एकता सबसे बड़ी शक्ति है. साथ ही शिक्षा ही सामाजिक उत्थान का सबसे प्रभावी माध्यम है. बैठक में जनगणना के दौरान अपनी सही पहचान व जानकारी दर्ज कराने की अपील की गयी. बैठक में क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष बलिराम सिंह, मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह, सचिव रणधीर सिंह, कोषाध्यक्ष कर्मपाल सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, उप सचिव नवीन सिंह, संरक्षक चैन सिंह, महिला अध्यक्ष कीर्ति देवी, उपाध्यक्ष दुर्गावती देवी, सचिव विमला देवी, उपसचिव रीना देवी, खुशी कुमारी, करिश्मा कुमारी, प्रणव सिंह, हेमवती कुमारी, जगरानी कुमारी, गोविंद सिंह, हर्षिका कुमारी, सिद्धार्थ सिंह, दुर्गा कुमारी, आनंद सिंह, मनोज सिंह, नंदकिशोर सिंह, सुशीला कुमारी, सरस्वती कुमारी, राधेश्याम सिंह, सुकृति कुमारी, अरुण सिंह, चरण सिंह, प्रियंका कुमारी, सुषमा कुमारी, प्रिया कुमारी, द्रौपदी कुमारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola