हमलोग राज्य को बांटने नहीं देंगे : जिलाध्यक्ष
Updated at : 30 Jul 2024 9:55 PM (IST)
विज्ञापन

भाजपा सांसद के बयान के विरोध में झामुमो ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सिमडेगा.
भाजपा सांसद द्वारा लोकसभा में दिये गये बयान झारखंड राज्य के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार व पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिला कर केंद्रशासित प्रदेश बनाया जाये के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विरोध-प्रदर्शन किया. इसको लेकर कचहरी परिसर से लेकर भट्ठीटोली तक पैदल मार्च करते हुए विरोध जताया गया. जिलाध्यक्ष अनिल कंडूलना ने कहा कि उक्त बयान से भाजपा ने संसद में अपनी मंशा साफ कर दी है, किंतु हमलोग राज्य को बांटने नहीं देंगे. भाजपा के इस झारखंड विरोधी मानसिकता का झामुमो सिमडेगा जोरदार विरोध करेगा. इस अवसर पर झामुमो जिला सचिव मो शफीक खान, केंद्रीय सदस्य मो शाहिद, बिरजो कंडूलना, फिरोज अली, राकेश लकड़ा, जिला कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा, जिला संगठन सचिव कल्याण मिंज, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष मो इरशाद, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू डांग, जिला युवा मोर्चा सचिव राजेश टोप्पो, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील सुरीन, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो साबिर, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनीत तिर्की, व्यवसायी मोर्चा अध्यक्ष मो रुफी, छात्र मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष प्रफुल किड़ो, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष प्रदीप कुजूर, क्रीड़ा मोर्चा कोषाध्यक्ष अमलेन समद, नगर अध्यक्ष संजय तिर्की, नगर उपाध्यक्ष मो सिकंदर, नगर कोषाध्यक्ष विकास कंडूलना, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष फूलकुमारी समद, पूर्व छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बाड़ा, आनस आलम, प्रेमधनी हेमरोम समेत काफी संख्या में झामुमो नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




