मोबाइल नेटवर्क नहीं रहने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

Updated at : 04 May 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल नेटवर्क नहीं रहने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

मोबाइल नेटवर्क नहीं रहने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

विज्ञापन

ठेठईटांगर. ताराबोगा पंचायत में मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आज पूरा देश डिजिटल इंडिया 5जी नेटवर्क की ओर तेजी से बढ़ रहा है. किंतु ठेठईटांगर के कई गांवों में नेटवर्क नहीं है, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मुद्दे को लेकर ताराबोगा पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार से जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है. मिशन हेल्थ सेंटर की सिस्टर पुष्पिका ने कहा कि भारत के आजादी के 78 वर्ष हो गये. देश डिजिटल इंडिया, 5जी नेटवर्क की ओर तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन ताराबोगा पंचायत के लोग इंटरनेट सेवा से वंचित है. लोग मोबाइल से बात करने के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है. नेटवर्क नहीं होने से लोगो को आपातकालीन सेवा नहीं मिल पाती है. गांव में कभी किसी की अचानक तबीयत खराब होने, दुर्घटना होने पर लोग मोबाइल से बात नहीं कर पाते हैं. नेटवर्क के अभाव में लोगों को जल्द एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पाती. इससे समय पर इलाज नहीं होने से लोगों को जान भी गंवानी पड़ती है. सखी बड़ाइक ने कहा कि ताराबोगा पंचायत क्षेत्र में नेटवर्क नहीं होने से ग्रामीणों को मोबाइल से बात करने के लिए पेड़ व पहाड़ पर चढ़ना पड़ता है. राशन लेने की मशीन में ठेपा लगाने के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता है. पंचायत की पूर्व मुखिया शांति कुल्लू ने कहा कि इंटरनेट सेवा बहुत जरूरी है. नेटवर्क नहीं होने के कारण पढ़ाई-लिखाई के साथ देश दुनिया की खबरों से भी ग्रामीणों को वंचित होना पड़ रहा है. किसी तरह की योजनाओं का लाभ लेने, रेलवे का टिकट कराने के लिए ठेठईटांगर या सिमडेगा जाना पड़ता है. शिक्षक अतुल ने कहा कि नेटवर्क नहीं होने के कारण विद्यालय से संबंधित विभिन्न रिपोर्ट का ऑनलाइन कार्य के लिए बाहर जाना पड़ता है. इस कारण अधिक समय लगता है और खर्च बढ़ती है. बैंकिंग सेवा नहीं मिल पाती है. प्रशासन को चाहिए कि इस पर विशेष ध्यान देते हुए नेटवर्क से संबंधित समस्याओं को दूर करने की पबल करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola