यह यात्रा विश्वासियों के सहयोग से ही संभव हुआ : फादर खलखो
Published by : DEEPAK Updated At : 18 May 2025 9:09 PM
डीन सह पल्ली पुरोहित फादर हेरमन खलखो के पुरोहिताई जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया.
सिमडेगा. डीन सह पल्ली पुरोहित फादर हेरमन खलखो के पुरोहिताई जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया. आयोजित समारोह में ज़िला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा भी शामिल हुईं और फादर खलखो को उनकी सेवा के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी. समारोह की शुरुआत मिस्सा पूजा से हुई. जिसमें क्षेत्र के अनेक पल्लियों से आये विश्वासी, पुरोहितगण और गणमान्य लोगों ने भाग लिया. मिस्सा पूजा के दौरान फादर हेरमन खलखो के 25 वर्षों के सेवाभाव को याद किया गया और उनके समर्पण, निष्ठा और अनुकरणीय योगदान की सराहना की गयी. जोसिमा खाखा ने अपने संबोधन में कहा कि फादर हेरमन खलखो न केवल एक प्रेरणास्रोत पुरोहित हैं, बल्कि समाज सेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय रहा है. उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से जो सेवा दी है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई. जिसमें बच्चों और युवाओं ने भाग लेकर उत्सव को और भी रंगीन बना दिया. फादर हेरमन खलखो ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा ईश्वर की कृपा और विश्वासियों के सहयोग से ही संभव हो पायी है. आगे भी इसी भावना से सेवा करते रहने की प्रतिज्ञा दोहरायी. मौके पर फादर प्रवीण, फादर पौलुस, सिस्टर सरिता, सिस्टर टेरेसा, लुसियन मिंज, समीर कीड़ो, जॉन कुल्लू, कार्मेल कुल्लू, दिब्या कुल्लू, लीला नाग, शोभेन तिग्गा, प्रदीप कुल्लू, माइकल खड़िया, तरसिला खड़िया, इग्नासीयूस कुल्लू, दिव्या सोरेंग, सुनीता आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










