खेल व खिलाड़ियों की भूमि है सिमडेगा : विधायक
Updated at : 08 Oct 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन

खेल व खिलाड़ियों की भूमि है सिमडेगा : विधायक
विज्ञापन
सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड के उंडीह डोभापानी में शहीद कार्लोस लकड़ा की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच नानेसेरा बनाम कोबांग टोंगरटोली के बीच खेला गया, जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में नानेसेरा की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज की. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भूषण बाड़ा व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य जोसिमा खाखा और फादर तरसियुस टेटे उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने शहीद कार्लोस लकड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सिमडेगा की धरती खेल व खिलाड़ियों की भूमि रही है. यहां का हर बच्चा हॉकी के साथ जन्म लेता है. शहीद कार्लोस लकड़ा जैसे खिलाड़ियों ने इस धरती को पहचान दी और हमें उनके सपनों को आगे बढ़ाना है. खेल न सिर्फ अनुशासन सिखाता है, बल्कि एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत करता है. सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि खेल हमारे समाज को जोड़ने का माध्यम है. बेटियां और बेटे दोनों अगर मैदान में उतरें, तो गांव और जिला दोनों का नाम रोशन होगा. मौके पर जिप सदस्य सामरोम पॉल तोपनो, अख्तर खान, भूषण राम, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, सुनील मिंज, विजय किंडो, अनिल कुजूर, सुधीर कुजूर, प्रबोध एक्का, संतोष कुल्लू, दीपक टोप्पो, क्लेशटूस लकड़ा, मिखाइल बड़ा, सिलास टोप्पो, मनीष टोपनो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




