सिमडेगा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 28 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लोहरदगा जा रही थी खेप

Published by :Sameer Oraon
Published at :15 Apr 2026 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
Simdega Crime News

पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते एसडीपीओ बैजू उरांव

Simdega Crime News: सिमडेगा पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. करीब 28 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ा है. राउरकेला से लोहरदगा ले जाई जा रही इस खेप को पुलिस ने भुकुमुंडा के पास बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. पुलिस अब इस पूरे गिरोह की जड़ों को खंगाल रही है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Simdega Crime News, सिमडेगा (रविकांत साहू): सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बासजोर ओपी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करीब 28 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. सूचना थी कि ओडिशा के राउरकेला से सिमडेगा के रास्ते लोहरदगा की ओर एक काले रंग की कार में गांजा की बड़ी खेप ले जाई जा रही है.

फिल्मी अंदाज में खदेड़कर पकड़ी गई कार

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर भुकुमुंडा गोलाई चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान रायबोगा की ओर से आ रही काले रंग की होंडा सिटी कार (WB02AH6736) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पुलिस बल को देखकर चालक ने घबराकर गाड़ी मोड़ ली और भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया.

Also Read: किसानों की लाइफलाइन होगी पांकी की अमानत नहर, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बराज किया निरीक्षण

डिक्की में बोरे से बरामद हुआ गांजा

पुलिस ने जब जब्त वाहन की तलाशी ली, तो उसकी डिक्की में सफेद बोरे में रखे 14 पैकेट बरामद हुए. सभी पैकेटों को भूरे रंग के टेप से सील किया गया था. तौल करने पर बरामद गांजे का कुल वजन 27.998 किलोग्राम पाया गया. पुलिस ने मौके से ही अभिषेक कुमार साव, राहुल कुमार सिंह और अर्पणा मंडल को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं.

राउरकेला से लोहरदगा का था ‘कंसाइनमेंट’

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह खेप राउरकेला से लेकर आए थे और इसे लोहरदगा में किसी व्यक्ति को डिलीवर करना था. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 15 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. छापेमारी टीम में बासजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार समेत कई एएसआई और जवान शामिल थे. पुलिस अब लोहरदगा के उस ‘रिसीवर’ और राउरकेला के ‘सप्लायर’ की तलाश में जुटी है ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके.

Also Read: नारायणपुर में पेयजल पखवाड़ा में खुली लापरवाही, खराब चापाकल और जलमीनारों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola