R. D. Burman और Asha Bhosle का 50 साल पुराना वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- ऑटो-ट्यून फेल

Updated:
विज्ञापन
आर. डी. बर्मन और आशा भोसले, फोटो- इंस्टाग्राम

R. D. Burman और Asha Bhosle का पुराना लाइव कॉन्सर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की शानदार परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

R. D. Burman (पंचम दा) और Asha Bhosle का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो करीब 50 साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन आज भी लोग इसे देखकर हैरान रह जा रहे हैं. इस वीडियो में दोनों एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते नजर आते हैं, जहां उनका मशहूर गाना ‘पिया तू अब तो आजा…” लाइव गाया गया है. यह परफॉर्मेंस उस दौर की है जब आज जैसी टेक्नोलॉजी, ऑटो-ट्यून या डिजिटल साउंड सिस्टम मौजूद नहीं थे, फिर भी दोनों ने अपनी आवाज और टैलेंट से स्टेज पर जादू बिखेर दिया.

विज्ञापन

यहां देखें वायरल वीडियो-

लाइव परफॉर्मेंस में क्या खास था?

इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आर. डी. बर्मन सिर्फ गाने के बोल नहीं गा रहे थे, बल्कि अपनी आवाज से ही म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स की आवाज भी निकाल रहे थे. वह स्टेज पर अलग-अलग धुनें अपनी वोकल साउंड से क्रिएट कर रहे थे.

वहीं, दूसरी तरफ आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाज से गाने को और भी खूबसूरत बना दिया. दोनों की केमिस्ट्री और टाइमिंग इतनी शानदार थी कि पूरा कॉन्सर्ट एक यादगार पल बन गया.

यूजर्स के रिएक्शन

आज के समय में जब ऑटो-ट्यून और डिजिटल एडिटिंग का इस्तेमाल आम हो गया है, ऐसे में यह पुराना वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. यूजर्स का कहना है कि आर. डी. बर्मन जैसे कलाकारों के सामने आधुनिक टेक्नोलॉजी भी फीकी पड़ जाती है.

कई लोग उन्हें “रियल म्यूजिक जीनियस” और “लाइव म्यूजिक का जादूगर” बता रहे हैं. वहीं लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और दोनों की तारीफ कर रहे हैं.

आर. डी. बर्मन और आशा भोसले का रिश्ता

आर. डी. बर्मन और आशा भोसले असल जिंदगी में पति-पत्नी थे. दोनों की यह दूसरी शादी थी. दोनों ने साथ मिलकर कई सुपरहिट और क्लासिक गाने दिए, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. उनकी जोड़ी को भारतीय संगीत इतिहास की सबसे यादगार जोड़ियों में से एक माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle के निधन से टूटीं Aruna Irani, बोलीं- वो हमेशा खुश रहने वाली इंसान थीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola