Asha Bhosle के निधन से टूटीं Aruna Irani, बोलीं- वो हमेशा खुश रहने वाली इंसान थीं

Updated:
विज्ञापन
अरुणा ईरानी और आशा भोसले, फोटो- इंस्टाग्राम

Aruna Irani and Asha Bhosle

Aruna Irani ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताया और बताया कि आशा ताई के जिंदगी में इतने दुख होने के बावजूद वह हमेशा खुश रहती थीं और दूसरों को भी खुश रखती थीं.

विज्ञापन

मशहूर सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके जाने से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर है. इस बीच एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने दिग्गज गायिका को याद करते हुए कहा कि वह इस खबर से बहुत दुखी हैं. साथ ही उनके साथ की कुछ यादों को भी साझा किया.

आशा भसोले को याद कर इमोशनल हुईं अरुणा ईरानी

Times of India को दिए इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने आशा भोसले को याद करते हुए कहा कि उनका निधन संगीत जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. उन्होंने बताया कि वह आशा जी को अच्छी तरह जानती थीं, दोनों अक्सर मिलते थे और अपनी बातें शेयर करते थे. उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी में इतना दर्द होने के बावजूद आशा जी हमेशा खुश रहती थीं और दूसरों को भी खुश रखती थीं. वह हर किसी से बहुत प्यार और गर्मजोशी से मिलती थीं, जैसे दुनिया में उनसे ज्यादा खुश कोई हो ही नहीं.

अरुणा ईरानी: “उन्हें सारी खुशियां मिलें”

उन्होंने आगे कहा, “जब हम उनके गाने की बात करते हैं तो शब्द कम पड़ जाते हैं… उन्होंने अलग-अलग रेंज और स्टाइल के हर तरह के गाने गाए. असल में, मैं तो यह कहूंगी कि जो गाने लता दीदी ने नहीं गाए, उन्हें आशा ताई ने आजमाया और उनमें महारत हासिल की. ​​उनके गजल, भक्ति गीत, कैबरे और वे सभी फंकी और जोशीले गाने सुनिए; वे सभी जबरदस्त और अपनी तरह के अनोखे हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले, और वे जहां भी हों, उन्हें सारी खुशियां मिलें.”

बता दें कि दोनों के कोलैबोरेशन में ‘अब जो मिले है तो’, ‘ये मेरा जादू’, ‘मुझको मोहब्बत में’, ‘ऐसा जी कोई आता’, ‘एहसान’ और ‘हो तू तू तू’ जैसे गाने शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Telugu OTT Releases: थ्रिलर से लेकर हॉरर तक, इस हफ्ते OTT पर देखने को मिलेगा पूरा तेलुगु एंटरटेनमेंट पैक

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola