जयंती पर याद किये गये बाबा साहेब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2026 10:33 PM
जिले में मनायी गयी डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती, जगह-जगह दी गयीं श्रद्धांजलि
जिले में मनायी गयी डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती, जगह-जगह दी गयीं श्रद्धांजलि सिमडेगा. भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती जिले भर में मनायी गयी. मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. हर समाज के लोगों ने बाबा साहेब को नमन किया. उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे, नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक रिंकू समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शत-शत नमन किया. इधर, जिला कांग्रेस कार्यालय में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मौके पर विचार गोष्ठी हुई, जिसमें उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों, संघर्षों और उनके योगदान को याद किया. कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. कार्यक्रम में प्रदीप केसरी, कौशल रोहिल्ला, रणधीर रंजन, शमी आलम, संतोष सिंह, तिलका रमन, चंदन कुमार, सामरोम पॉल तोपनो, लखन गुप्ता, अमित डुंगडुंग, सेराफिनुस कुल्लू, बिपिन पंकज मिंज, वारिश राजा, अक्षन खान, सिल्बेस्टर बाघवार, विजय, मो अरमान, अख्तर खान, एजाज अहमद, डॉ अरशद हुसैन, मुक्ता तिर्की, साजदा खातून, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेटा, अमला देवी, संगीता देवी, पुष्पा देवी, मुक्ता लुगून, विनीता, स्वर्णलता, आइंद, अमृत मारकुस, सरिता मिंज, इंदु रानी किड़ो आदि उपस्थित थे. इधर, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनायी गयी. मौके पर देवेंद्र प्रसाद तिवारी, नौशाद परवेज, प्रदीप प्रसाद, संजय चौरसिया, संजय वर्मा, संजय कुमार, महेंद्र उरांव, विष्णु देव प्रसाद, अजीत तिर्की, अरविंद बा, अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार, अविनाश कुमार, अमोद रंजन, जगरनाथ राम, रोहित कुमार, संजीव कुमार, अमर कुमार सिंह, लक्ष्मण साहू, सुमित सिन्हा, राकेश रोहित, मनीष कुमार, पारसनाथ झा उपस्थित थे. इधर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विराज नायक के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. जिलाध्यक्ष विराज नायक ने कहा कि बाबा साहब के विचार सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की सशक्त नींव हैं. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी, जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, रविकांत कुमार,नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून, अनिरुद्ध सिंह, शंभु भगत, अनूप केसरी, विद्या बड़ाईक, महावीर बड़ाइक, नीरज बड़ाइक, आलोक श्रीवास्तव, श्रवण गोस्वामी, रेणु पुरी, गोलू बड़ाइक, अनीश कुमार, विशाल नायक, आलोक प्रसाद आदि मौजूद थे. इधर, आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष धूपेंद्र पांडेय के नेतृत्व में आजसू पार्टी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर आजसू जिला सचिव विकास बड़ाइक, जिला उपाध्यक्ष अनिल मेहर, सिमडेगा प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र साहू, जिला प्रवक्ता शिवनाथ डेहरी आदि उपस्थित थे. इधर, डॉ आंबेडकर जयंती पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि दी. मौके पर जिला सचिव शफीक खान ने कहा कि डॉ आंबेडकर का जीवन हमें संघर्ष, शिक्षा और अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा देता है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ओस्कर डांग, मो सिराजुद्दीन, अल्पसंख्यक सचिव अहमद राजा, कुलदीप कुल्लू, किशोर डांग, मो शहीद, वैभव कुमार, मो अल्तमस, प्रबल आदि उपस्थित थे. इधर, आजाद समाज पार्टी ने डॉ आंबेडकर की जयंती मनाययी. कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. इधर, राजद के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, एनोस किड़ो, राजू सिंह, सुकांत कुल्लू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










