नारायणपुर में पेयजल पखवाड़ा में खुली लापरवाही, खराब चापाकल और जलमीनारों की होगी मरम्मत

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :15 Apr 2026 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
Jamtara News

जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत नायडीह में आयोजित बैठक में निर्देश देते अधिकारी. फोटो: प्रभात खबर

Jamtara News: जामताड़ा के नारायणपुर में पेयजल पखवाड़ा के दौरान लापरवाही उजागर हुई. खराब चापाकल, जलमीनार और सोलर मोटर की समस्याएं सामने आईं. अधिकारियों ने तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए. गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति दुरुस्त करने पर जोर दिया गया, ताकि ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिल सके. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जामताड़ा से निकेश कुमार की रिपोर्ट

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत नायडीह में आयोजित पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान लापरवाही की बड़ी तस्वीर सामने आई. बुधवार को आयोजित बैठक में वार्ड सदस्यों, ग्रामीणों और जलसहियाओं की मौजूदगी में क्षेत्र के बंद पड़े चापाकल, जलमीनार और पेयजल कूपों की सूची तैयार की गई. इस दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और बताया कि लंबे समय से कई जलस्रोत बंद पड़े हैं.

निरीक्षण में उजागर हुई गंभीर खामियां

बैठक के बाद वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई जलमीनारों में मोटर खराब पाई गई. वहीं कुछ जगहों पर सोलर मोटर के स्टार्टर चोरी होने की बात भी सामने आई. इसके अलावा कई चापाकल पूरी तरह से खराब स्थिति में पाए गए, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

तत्काल मरम्मत के दिए गए निर्देश

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने खराब पड़े चापाकलों और जलमीनारों की जल्द से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया. प्रखंड समन्वयक को स्पष्ट रूप से कहा गया कि पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए. गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने इस काम में किसी भी तरह की देरी न करने की बात कही है.

गर्मी में पेयजल संकट से राहत की तैयारी

अधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते खराब जलस्रोतों को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में पेयजल संकट और गहरा सकता है. इसलिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया है, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ और पर्याप्त पानी मिल सके.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस दौरान प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई संतोष कुमार महतो, प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद एवं शैलेश कुमार, पंचायत सचिव, मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने मिलकर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने की बात कही.

इसे भी पढ़ें: मां छिन्नमस्तिका मंदिर मामले में दुकानदारों को राहत, हाईकोर्ट ने एक महीने में पुनर्वास का दिया आदेश

लापरवाही पर सख्ती, सुधार की उम्मीद

पेयजल पखवाड़ा के दौरान सामने आई खामियों ने विभागीय लापरवाही को उजागर किया है. हालांकि अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र के लोगों को पेयजल समस्या से राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में दुमका के रानीश्वर में नहीं कटेगी बिजली, विधायक ने पदाधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola