छह मवेशियों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2026 10:35 PM
छह मवेशियों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जेल
सिमडेगा. एसपी को मिली सूचना पर कुरडेग थाना क्षेत्र में पशुओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी. सूचना में बताया गया कि कुरडेग की ओर से जंगल रास्ते होते हुए सेवई की दिशा में तीन लोग छह बैलों को मारते-पीटते हुए तेजी से ले जा रहे हैं. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने खास सेवई गांव के समीप घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान बालिसयुस तिग्गा (63), ईश्वर गयार (56) और अशोक किंडो (58) के रूप में बताया. ये सभी कुरडेग थाना क्षेत्र के निवासी हैं. एसडीपीओ बैजू उरांव ने मामले की में पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने बताया कि वे इन गोवंशीय पशुओं को सरार निवासी गोपाल यादव से लेकर बेंदोजोर पहुंचाते हैं, जहां गुमला निवासी नबी नामक व्यक्ति को सौंपते हैं. इसके एवज में उन्हें प्रत्येक जोड़ी बैल पर 1300 रुपये मजदूरी मिलती थी. नबी इन पशुओं को आगे गुमला ले जाता था. इस मामले में मुफस्सिल थाना में झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
वाहन की टक्कर से दो मवेशियों की मौत
बानो. कोलेबिरा प्रखंड में लचरागढ़-बानो मुख्य मार्ग पर नवाटोली के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गयी. घटना सोमवार देर रात की है. घटना की जानकारी होने पर विहिप के सदस्यों ने दोनों मवेशियों को दफना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










