भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन : अर्जुन मुंडा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2026 10:01 PM

विज्ञापन

सिमडेगा में भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

विज्ञापन

सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में किया गया. प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व वंदे मातरम् के साथ हुई. प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर नयी पहचान बना रहा है, लेकिन सामाजिक, आर्थिक व वैचारिक चुनौतियां भी देश के सामने मौजूद हैं. इन चुनौतियों से मुकाबला मजबूत राष्ट्रवाद, संगठन की शक्ति और जनता के बीच सतत संवाद से ही संभव है. उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, आत्मनिर्भर भारत अभियान, गरीब कल्याण योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की. प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने भाजपा की कार्यपद्धति विषय पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक अनुशासन, बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती तथा कार्यकर्ता आधारित संगठन की विशेषताओं की जानकारी दी. तीसरे सत्र में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भाजपा की व्यावहारिक कार्यशैली, जनसंपर्क अभियान एवं सामाजिक संवाद को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. पांचवें सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष बामुकुंद सहाय ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की मूल विचारधारा व राष्ट्रवादी चिंतन पर विस्तार से चर्चा की. छठे सत्र में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने पार्टी के इतिहास और विकास से संबंधित जानकारी कार्यकर्ताओं को दी. वहीं सातवें सत्र में पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने बूथ प्रबंधन, स्थायी कार्यक्रम एवं मन की बात के संबंध में प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विमला प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी अशोक बड़ाइक, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष दीपक पूरी, महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, सुशील श्रीवास्तव, श्रद्धानंद बेसरा, सुजान मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, दुर्गविजय सिंह देव, संजय ठाकुर, अनूप प्रसाद, उपेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.

सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचायें: आदित्य साहू

चौथे सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि एवं मुफ्त राशन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिलाएं एवं युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola