105 युवक-युवतियों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार

बानो जीईएल चर्च में दृढ़ीकरण संस्कार संपन्न
बानो जीईएल चर्च में दृढ़ीकरण संस्कार संपन्न बानो. जीइएल चर्च बानो में दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण समारोह हुआ. मौके पर कुल 105 युवक-युवतियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया, जिनमें 65 युवक व 40 युवतियां शामिल थीं. समारोह का संचालन लताकेल पास्टोरेट के पादरी रेव्ह हेरमन समद, बानो पास्टोरेट के चेयरमैन पादरी उबलन तोपनो, जमशेदपुर के पादरी किरूम बरजो व पादरी जीदन डांग ने किया. सभी की उपस्थिति में विनती व आराधना संपन्न करायी गयी. इससे पूर्व सभी प्रतिभागियों को चर्च परिसर में स्वागत कर समारोह स्थल लाया गया, जहां विधिवत धार्मिक प्रक्रिया के तहत दृढ़ीकरण संस्कार संपन्न हुआ. अतिथियों का स्वागत मंडली के सदस्यों ने माला पहना कर किया. मुख्य अतिथि जिप सदस्य बिरजो कंडुलना व प्रमुख सुधीर डांग ने नव दृढ़ीकरण प्राप्त युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करें, मेहनत करें और आत्मिक व धार्मिक चेतना को बढ़ाते हुए समाज के विकास में योगदान दें. पादरी उबलन तोपनो ने कहा कि दृढ़ीकरण संस्कार व्यक्ति को प्रभु के सानिध्य से जोड़ता है तथा परिवार और समाज में उसकी भागीदारी को सशक्त बनाता है. उन्होंने सभी अभिलाषियों से प्रभु की वाणी को जीवन में अपनाने और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करने की अपील की. कार्यक्रम में कांडिडेट विकास कंडुलना, कमल बडिंग, नितिरन सुरीन, सोफिया कोंगाड़ी, दयामनी समद सहित कई प्रचारक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. संचालन प्रचारक सुरेसन जोजो ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




