उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित
सिमडेगा. टुकूपानी स्थित बचपन प्ले स्कूल में मंगलवार को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. साथ ही सिल्वर जोन ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा व उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. अतिथियों ने डॉ आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान के बारे में बताया. इसके बाद ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में नयन नमन, प्रवीण मेहर, परवाकी, हुनैन अंसारी, उमेर, फ्रांसिस, बबली कुमारी, फारिया फरहान, आश्विती केरकेट्टा, अनीस डुंगडुंग, पल्लवी मांझी, करिश्मा कुमारी, सानविका चंद्रा व आश्वी कुमारी शामिल हैं. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के संचालक शिव कुमार अग्रवाल ने किया.
चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित
बानो. विश्व मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच लचरागढ़ शाखा द्वारा जलडेगा स्थित शिशु विद्या मंदिर में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी. चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहित सिंह, द्वितीय स्थान चिंकी कुमारी व तृतीय स्थान अनिमा टोप्पो ने प्राप्त किया. निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनिमा टोप्पो, द्वितीय स्थान सूरज नायक व तृतीय स्थान महिमा कुमारी ने प्राप्त किया. सफल प्रतिभागियों को मंच की ओर से पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्राचार्य को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकुश गोयल ,रितेश गोयल, छोटू अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, यश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल,रतन अग्रवाल, अंकुश गोयल के अलावा अन्य लोगों की अहम भूमिका रही.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




