CBSE 10th Result: हेरिटेज इंटरनेशनल का धमाका, 23 विद्यार्थियों ने हासिल किया 90% से अधिक अंक

Updated:
विज्ञापन

पलामू के हेरिटेज स्कूल में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र

CBSE 10th Result: पलामू के हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई मिसाल पेश की है. सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में स्कूल के सभी 169 विद्यार्थी न केवल सफल हुए, बल्कि सभी ने प्रथम श्रेणी हासिल की है. 95.8% अंकों के साथ चांदनी कुमारी ने स्कूल में टॉप किया है. स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. देखिए स्कूल के सितारों की पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

CBSE 10th Result, पलामू (चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट): पलामू हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने इस वर्ष सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार परीक्षा परिणाम दर्ज करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है. विद्यालय के लिए गौरव की बात यह है कि परीक्षा में शामिल सभी 169 विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है और सभी ने प्रथम श्रेणी (First Division) प्राप्त की है. इस ऐतिहासिक परिणाम की खबर मिलते ही स्कूल परिसर में खुशी और उत्सव का माहौल देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

चांदनी कुमारी ने मारी बाजी, स्कूल में रहीं अव्वल

मेधावी छात्राओं ने एक बार फिर स्कूल का मान बढ़ाया है. स्कूल की छात्रा चांदनी कुमारी ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. उनके ठीक पीछे शिल्पी कुमारी रहीं, जिन्होंने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया. वहीं, विश्वजीत छाबड़ा (94.6%), उमंग कुमार तिवारी (94.4%) और अब्दुल हुसैन लकाब (93.8%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की सूची में जगह बनाई.

Also Read: CBSE 10th Result: 4 साल की उम्र में सिर से उठा मां का साया, पिता ने संभाला और बेटी ने 10वीं में किया कोल्हान टॉप

90 प्रतिशत से अधिक लाने वालों की लगी झड़ी

स्कूल की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुल 169 विद्यार्थियों में से 23 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. इसके अलावा 58 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच और 45 विद्यार्थियों ने 70 से 80 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए. आयुष राज, सक्षम मिश्रा, तेजस्वी कुमारी और अक्षित सिन्हा जैसे विद्यार्थियों ने भी 93 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.

लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्कूल के अध्यक्ष ज्ञान शंकर, निदेशक संगीता शंकर और प्राचार्य संजीव चक्रवर्ती ने खुशी व्यक्त की है. प्राचार्य संजीव चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया. प्रबंधन ने भरोसा जताया कि विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह पलामू का नाम शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचा करता रहेगा.

Also Read: साहिबगंज अवैध खनन मामला: दाहू यादव को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola