पलामू में अपराधियों की खैर नहीं, 10 साल में जेल से छूटे अपराधियों का होगा सत्यापन
समीक्षा बैठक करते एसपी | Prabhat Khabar
पलामू एसपी कपिल चौधरी ने 10 वर्षों में जेल से छूटे गंभीर अपराधियों का सत्यापन करने और महिलाओं व बुजुर्गों की शिकायतों के त्वरित निपटान का निर्देश दिया है.
मेदिनीनगर(पलामू). पलामू एसपी कपिल चौधरी ने शनिवार को ब्लॉक बी स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी की बैठक की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विगत 10 वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों, विशेषकर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी और गृहभेदन जैसे गंभीर अपराधों में शामिल अभियुक्तों का सत्यापन करने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
गंभीर अपराधियों की गतिविधियों पर रहेगी नजर
एसपी ने ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता के साथ काम करने को कहा.
महिला और सीनियर सिटीजन के लिए विशेष रजिस्टर
एसपी ने सभी थाना व ओपी में पीड़ित महिलाओं और सीनियर सिटीजन की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष रजिस्टर खोलने का निर्देश दिया. थाना प्रभारी पेट्रोलिंग पार्टी के साथ समय-समय पर उनके घर जाकर सुरक्षा संबंधी जानकारी लेंगे.
ये भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन का बदलेगा एंट्री-एग्जिट रूट, नॉर्थ गेट होगा बंद; साउथ गेट से शुरू होगी आवाजाही
ऑपरेशन प्रहार में बेहतर कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
ऑपरेशन प्रहार में बेहतर कार्रवाई करने वाले चंदन कुमार, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, मनोज कुमार सिंह, राजेश बैठा, मनोज कुमार सिंह और अमीत कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र व चेक देकर सम्मानित किया गया.
थाना परिसर में रोज लगेगा जनता दरबार
एसपी ने थाना परिसर में प्रतिदिन 11 से दो बजे तक जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया. इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाने और गश्ती दल द्वारा क्यूआर कोड स्कैन करने का भी निर्देश दिया गया.
ये भी पढ़ें: सुदिव्य सोनू के निधन के बाद JPSC-JSSC सुधार की राह कौन संभालेगा? छात्रों से संवाद की जिम्मेदारी अब किसके कंधे पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए