CBSE 10th Result: 4 साल की उम्र में सिर से उठा मां का साया, पिता ने संभाला और बेटी ने 10वीं में किया कोल्हान टॉप
Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Apr 2026 9:00 PM
जंपना श्रेया बनीं कोल्हान टॉपर
CBSE 10th Result: जमशेदपुर की बेटी ने रचा इतिहास! सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 98.6% अंक लाकर जंपना श्रेया ने कोल्हान का मान बढ़ाया है. खास बात यह है कि श्रेया ने बिना किसी कोचिंग के, सिर्फ स्कूल और यूट्यूब की मदद से यह मुकाम पाया है. बचपन में ही मां को खोने वाली श्रेया की सफलता के पीछे उनके पिता का त्याग और उनकी अपनी कड़ी मेहनत है. पढ़ें, कैसे एक साधारण परिवार की बेटी ने असाधारण सफलता हासिल की.
CBSE 10th Result, जमशेदपुर (संदीप कुमार): जमशेदपुर की जंपना श्रेया ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर कोल्हान क्षेत्र में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. श्रेया की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपनी तैयारी के लिए किसी भी ट्यूशन या कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया. उन्होंने पूरी तरह स्कूल की पढ़ाई और डिजिटल प्लेटफार्म (यूट्यूब) पर भरोसा किया. उनके शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए महंगे संसाधनों से ज्यादा जरूरी अनुशासन और आत्मविश्वास है.
विषयवार अंकों में दिखा श्रेया का दबदबा
श्रेया के अंकों का गणित उनकी मेहनत की गवाही देता है. उन्होंने आईटी (IT) में पूरे 100 अंक हासिल किए हैं, जबकि गणित में 99 और साइंस में 98 अंक प्राप्त किए. इंग्लिश में उन्हें 96 और हिंदी में 92 अंक मिले. हालांकि बोर्ड आधिकारिक टॉपर की घोषणा नहीं करता, लेकिन अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार श्रेया कोल्हान की टॉपर बनकर उभरी हैं.
Also Read: नोवामुंडी के टाटा स्टील टॉप कैंप में दिनदहाड़े ठगी, 4 लाख के गहने लेकर फरार हुए बदमाश
मां के बिना बिताया बचपन, पिता बने प्रेरणा
श्रेया की सफलता का सफर आसान नहीं रहा. जब वह मात्र चार साल की थीं, तभी उनकी माता का देहांत हो गया था. उनके पिता, जंपना रवि वर्मा ने अकेले ही श्रेया की परवरिश की और मां-पिता दोनों का फर्ज निभाया. विशाखापट्टनम के रहने वाले और जमशेदपुर में कार रेंटल का व्यवसाय करने वाले रवि वर्मा अपनी बेटी की इस कामयाबी पर भावुक हैं. श्रेया अब आगे चलकर एक सफल आईआईटीयन (IITian) बनने का सपना देख रही हैं.
बिना कोचिंग के ऐसी रही ‘टॉपर’ की दिनचर्या
अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए श्रेया ने बताया कि वह स्कूल की पढ़ाई को घर पर दोहराती थीं. वह रोजाना दो घंटे गणित का अभ्यास करती थीं और तनाव दूर करने के लिए संगीत का सहारा लेती थीं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अपने पिता के अटूट विश्वास को दिया है. श्रेया फिलहाल अपने पैतृक स्थान विशाखापट्टनम में हैं, लेकिन उनकी सफलता की गूंज पूरे कोल्हान में सुनाई दे रही है.
Also Read: झारखंड में बने अवैध मकान होंगे नियमित, चार जिलों में मेडिकल कॉलेज अपग्रेड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










