जुगसलाई उपद्रव : इन 218 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस

Updated:
विज्ञापन

घटना के दिन तैनात पुलिस. (फाइल फोटो)

जमशेदपुर के जुगसलाई में हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने 18 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है. सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : जुगसलाई ईदगाह मैदान के पास शुक्रवार की रात हुए उपद्रव के मामले में 18 लोगों के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है. जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी के बयान पर इस मामले में जुगसलाई निवासी आसीफ गद्दी उर्फ जुलू, तालिब गद्दी, जाकिर गद्दी, लालू गद्दी, पुदुन गद्दी, राज गद्दी उर्फ धैयला, अकीबा गद्दी, अब्दुल गद्दी, बाबू गद्दी, कैसर गद्दी, जुगुन गद्दी, अख्तर गद्दी, फरहान गद्दी, शाहरुख गद्दी उर्फ नाडु, जहांगीर गद्दी और अलीशान गद्दी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी नामजद आरोपी फरार

इसके अलावा 200 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 191(2), 191(3), 126(2), 115(2), 352, 351(2), 351(3), 109(1), 132, 121(1), 324(4) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर धनंजय कुमार सिंह को सौंपी गयी है. पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है. फिलहाल सभी नामजद आरोपी फरार हैं.

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान के स्वलिखित बयान के अनुसार, शुक्रवार की रात लगभग 9:40 बजे गश्ती दल ने सूचना दी कि ईदगाह मैदान के पास नजीर अहमद उर्फ फेकू की दुकान के बाहर 150-200 लोग इकट्ठा होकर हंगामा कर रहे हैं. बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा से गाय चोरी होने का आरोप लगाते हुए भीड़ ईदगाह मैदान में खड़ी क्रीम रंग की स्कॉर्पियो और दुकान को निशाना बना रही थी. उग्र भीड़ दुकान का दरवाजा तोड़कर फेकू और उसके कर्मचारियों को बाहर खींचकर जान से मारने और दुकान में आग लगाने की धमकी दे रही थी. भयभीत होकर दुकानदार अपने कर्मचारियों के साथ अंदर दुबका रहा.

पुलिस से उलझी भीड़, की गयी हवाई फायरिंग

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल और क्यूआरटी के साथ रात 10:15 बजे मौके पर पहुंचे. पुलिस ने लाउडस्पीकर से लोगों से शांति बनाये रखने और कानूनी प्रक्रिया अपनाने की अपील की, लेकिन उग्र भीड़ "मार दो, आग लगा दो" के नारे लगाते हुए पुलिस बल से ही उलझ गयी. भीड़ में शामिल लोग लाठी, डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर से लैस थे. पुलिस पार्टी पर हमले की नीयत से आगे बढ़ने लगे. स्थिति को भांपते हुए थाना प्रभारी ने तीन अलग-अलग दिशाओं में हवाई फायरिंग की. इसके बाद पहुंचे अतिरिक्त बल ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया.इधर, शुक्रवार की रात जुगसलाई ईदगाह मैदान के पास हुए उपद्रव के बाद फोर्स की तैनाती कर दी गयी थी. लेकिन मामला शांत होने पर शनिवार की सुबह फोर्स हटा ली गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola