इन 7 रेलवे फाटकों पर बनेंगे ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी राहत, पढ़ें पूरी खबर...

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

जमशेदपुर में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. जिले में 7 रेलवे फाटकों पर नए ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू होगा. इससे ट्रेनों के परिचालन के साथ-साथ सड़क यातायात में भी सुधार होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में रेल यात्रियों और स्थानीय निवासियों को जल्द ही रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. दक्षिण पूर्व रेलवे (रेल सुरक्षा परियोजना विभाग) ने जिले में विभिन्न रेल खंडों पर 7 नये रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी यानी ऊपरी पुल) के निर्माण को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. रेलवे द्वारा जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क यातायात में भी सुरक्षा और गति आयेगी

रेल अधिनियम, 1989 की धारा 2 के खंड (7ए) के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार, परियोजनाओं को लेकर भूमि अधिग्रहण, प्रबंधन और संचालन के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के 'जिला भूमि अधिग्रहण अधिकारी'' को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अनिल कुमार के अनुसार, इस अधिसूचना के गजट में प्रकाशन की तिथि से ही भूमि अधिग्रहण और निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाएं प्रभावी हो जायेंगी. ओवरब्रिज बनने से न केवल ट्रेनों का परिचालन सुगम होगा, बल्कि सड़क यातायात में भी सुरक्षा और गति आयेगी.

इन 7 रेल फाटकों के स्थान पर बनेंगे ओवरब्रिज

आसनबनी - सालगाझारी स्टेशन के बीच : फाटक संख्या 137 पर ओवरब्रिज का निर्माण.

आसनबनी - सालगाझारी स्टेशन के बीच : फाटक संख्या 138 पर ओवरब्रिज का निर्माण.

गिधनी - चाकुलिया स्टेशन के बीच : फाटक संख्या 99 पर ओवरब्रिज का निर्माण.

धालभूमगढ़ - घाटशिला स्टेशन के बीच : फाटक संख्या 118 पर ओवरब्रिज का निर्माण.

धालभूमगढ़ - घाटशिला स्टेशन के बीच : फाटक संख्या 119 पर ओवरब्रिज का निर्माण.

राखामाइंस - टाटा स्टेशन के बीच : फाटक संख्या 132 पर ओवरब्रिज का निर्माण.

राखामाइंस - टाटा स्टेशन के बीच : फाटक संख्या 133 पर ओवरब्रिज का निर्माण.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola