बानो व कोलेबिरा में शिव बारात निकाली गयी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :27 Feb 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के केतुंगा धाम में शिव बारात निकाली गयी. शिव बारात मंदिर परिसर से आरंभ किया गया.
विज्ञापन
फोटो फाइल: 27 एसआइएम:6-शिव पार्वती की प्रस्तुत झांकी
बानो. प्रखंड के केतुंगा धाम में शिव बारात निकाली गयी. शिव बारात मंदिर परिसर से आरंभ किया गया. इसके बाद शिव बारात विभिन्न मार्ग होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची. इस अवसर पर शिव पार्वती के अलावा अन्य देवी देवता वेशभूषा धारण किए लोग शिव बारात में शामिल हुए. शिव पार्वती का विवाह कराया गया. इसके बाद रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें रांची से आये कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरोहित मनोज गोस्वामी, पवन शर्मा, राधेश्याम सोनार, सरस्वती देवी, उमेश साहू, अंजनी देवी, केतुंगा धाम न्यास समिति के अध्यक्ष सुकरा केरकेट्टा, उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह, सचिव ओमप्रकाश साहू,महासचिव मनोज गोस्वामी, संरक्षक सह मुख्य पुजारी प्रदीप गोस्वामी, रोहित साहू, दीलिप पंडा, सखिंदर ओहदार, राधेश्याम, श्याम सोनी, बंधनु केरकेट्टा, प्रमोद सोनी, रोहित सिंह, कृणा सिंह आदि ने अहम भूमिका निभायी.बॉक्स
कोलेबिरा में शोभा यात्रा निकली कोलेबिरा: महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार संध्या को कोलेबिरा में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में शिव पार्वती की शादी की झांकी प्रस्तुत की गयी. शोभा यात्रा कोलेबिरा बूढ़ा महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई. जो कोलेबिरा रण बहादुर सिंह चौक स्थित बजरंगबली मंदिर तक गयी. शोभायात्रा काफी संख्या में श्रद्धालु नाचते गाते हुए शामिल हुए. बजरंगबली मंदिर परिसर में शोभा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










