बिजली समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप 11 से

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2026 9:38 PM

विज्ञापन

बिजली समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप 11 से

विज्ञापन

सिमडेगा. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सिमडेगा द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप लगाया गया. यह जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता मनीष चंद्र पूर्ति ने बताया कि यह कैंप सिमडेगा व कोलेबिरा अवर प्रमंडल क्षेत्र में लगाये जायेंगे, जहां बिजली बिल सुधार, नया विद्युत कनेक्शन, शिकायत निवारण समेत अन्य समस्याओं का समाधान किया जायेगा. कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जायेगा. उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथियों में कैंप स्थल पर पहुंच कर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है. सिमडेगा अवर प्रमंडल के अंतर्गत कैंप की शुरुआत 11 मई को ठेठईटांगर प्रखंड से होगी. इसके बाद 13 मई को बीरू पंचायत भवन, 15 मई को तामड़ा पंचायत भवन, 18 मई को सिमडेगा प्रखंड कार्यालय परिसर, 20 मई को केरसई पंचायत भवन, 22 मई को कुरडेग शक्ति उपकेंद्र, 25 मई को बोलबा प्रखंड परिसर, 28 मई को बांसजोर पंचायत तथा 30 मई को कुलुकेरा पंचायत भवन में कैंप आयोजित किये जायेंगे. कोलेबिरा अवर प्रमंडल क्षेत्र में 12 मई को कोलेबिरा, 14 मई को हुर्दा पंचायत, 19 मई को बानो पंचायत, 21 मई को जलडेगा पंचायत भवन, 26 मई को लचरागढ़ तथा 29 मई को लसिया में कैंप लगाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola