टूटे पाइप से हजारों लीटर पानी बर्बाद, भागलपुर स्टेशन पर बदहाल व्यवस्था ने उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन

Bhagalpur Railway Station. मालदा डिवीजन के प्रमुख राजस्व देने वाले स्टेशनों में शामिल भागलपुर रेलवे स्टेशन पर लापरवाही की तस्वीर सामने आई है. प्लेटफॉर्म के किनारे लगे कई पाइप टूट चुके हैं, जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, लेकिन मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र:

आपके शहर में

विज्ञापन

Bhagalpur Railway Station: मालदा रेल मंडल के महत्वपूर्ण और बेहतर राजस्व देने वाले रेलवे स्टेशनों में शामिल भागलपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और रखरखाव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. स्टेशन परिसर में कई जगह अव्यवस्था का आलम है. सबसे गंभीर स्थिति प्लेटफॉर्म के किनारे लगे पानी आपूर्ति पाइपों की है, जहां टूटे और क्षतिग्रस्त पाइपों से लगातार पानी बह रहा है. इसके बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

ट्रेनों में पानी भरने वाली व्यवस्था खुद हुई बदहाल

भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की बोगियों में पानी भरने के लिए रेलवे ने ट्रैक के किनारे मोटे लोहे के पाइप लगाए हैं. इन पाइपों से रबर के मोटे होज पाइप जोड़कर ट्रेनों के कोच में पानी भरा जाता है.

लेकिन वर्तमान में इन पाइपों की हालत काफी खराब हो चुकी है. कई स्थानों पर रबर पाइप टूट चुके हैं, जबकि कुछ पाइप नीचे लटक रहे हैं. कई नलों से लगातार पानी रिस रहा है, जिससे हर दिन हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है.

यह भी पढे़ं: Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार

आधे से अधिक पाइप खराब, फिर भी नहीं हो रही मरम्मत

रेलवे ट्रैक के किनारे लगे पानी कनेक्शन में आधे से अधिक पाइप क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं. कुछ पाइप जमीन पर गिरे पड़े हैं, जबकि कई जगह पाइप फटने से लगातार पानी बह रहा है. स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि रेलवे जैसी बड़ी संस्था में पानी की इस तरह बर्बादी गंभीर चिंता का विषय है.

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पाइपों की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है.

यह भी पढे़ं: Muzaffarpur Accident News: SKMCH गेट नंबर-2 के पास तेज रफ्तार बाइक का कहर, ड्राइवर की मौके पर मौत

Bhagalpur Railway Station: गरीब रथ की धुलाई भी इसी व्यवस्था से

जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर खड़ी रहने वाली एक रैक वाली गरीब रथ एक्सप्रेस की धुलाई और सफाई का काम भी इसी जलापूर्ति व्यवस्था के माध्यम से किया जाता है. इसके बावजूद पानी आपूर्ति प्रणाली की नियमित निगरानी और रखरखाव नहीं होने से स्टेशन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं.

यह भी पढे़ं: बागमती उफान पर, देखते ही देखते बह गया पुल, अब ग्रामीणों को करना होगा लंबा सफर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन