डिग्री कॉलेजों की शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रशासन सख्त, बेगूसराय में डीएम ने ली क्लास
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कॉलेज प्राचार्यों से समीक्षा बैठक करते डीएम
Begusarai News : बेगूसराय में उच्च शिक्षा व्यवस्था की डीएम ने की कड़ी समीक्षा, कॉलेजों से मांगा विस्तृत रिपोर्ट. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ से जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उच्च शिक्षा संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, नामांकन की स्थिति, परीक्षा संबंधी तैयारियों, आधारभूत सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई. जिला पदाधिकारी ने सभी प्राचार्यों से महाविद्यालयों की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
डीएम ने शैक्षणिक वातावरण सुधारने पर दिया जोर
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके लिए महाविद्यालयों में अनुशासित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों से छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया. जिला पदाधिकारी ने महाविद्यालय परिसरों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों का वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के अनुकूल होना चाहिए.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक, उच्च शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए और अपने-अपने संस्थानों से संबंधित जानकारी साझा की. समीक्षा बैठक के दौरान उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई.
Also Read : बेगूसराय संग्रहालय इंटर्नशिप कार्यक्रम का प्रमाण-पत्र वितरण के साथ समापन, सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की पहल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










