नर्सिंग सेवा का क्षेत्र बेहद सम्मानजनक : मनोरंजन
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
नर्सिंग सेवा का क्षेत्र बेहद सम्मानजनक : मनोरंजन
विज्ञापन
बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को नर्सिंग सप्ताह के तीसरे दिन का आयोजन वर्तमान समय और वैज्ञानिक तकनीक थीम पर किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीए मनोरंजन मिश्रा व विशिष्ट अतिथि डॉ प्रह्लाद मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में छात्राओं को नर्सिंग सेवा के महत्व, अनुशासन, सेवा भावना, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा आधुनिक तकनीक की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गयी. मुख्य अतिथि सीए मनोरंजन मिश्रा ने कहा कि नर्सिंग सेवा का क्षेत्र बेहद सम्मानजनक और संभावनाओं से भरा हुआ है. उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि आज के डिजिटल दौर में साइबर फ्रॉड और अनजान लिंक लोगों के लिए घातक साबित हो सकते हैं. विशिष्ट अतिथि डॉ प्रह्लाद मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में प्रशिक्षित व दक्ष नर्सों की आवश्यकता बढ़ गयी है. उन्होंने छात्राओं को तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक दक्षता विकसित करने पर विशेष जोर दिया. शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में क्विज, क्लासिकल डांस समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इस अवसर पर संस्था की सचिव निभा मिश्रा, प्राचार्या एरेन बेक, निशि डुंगडुंग, कोऑर्डिनेटर रविकांत मिश्रा, व्याख्याता कविता कुमारी, ऋचा हेंब्रम, अमृता लवली जोजो, अल्बिना टोपनो, खुशबू कुमारी, सुप्रभा, लीलावती साहू, मटिल्दा तिर्की, प्रिया कुमारी, अंकिता मिश्रा व विनीता कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










