Simdega: गांजा सप्लायर महिला गिरफ्तार, एनडीपीएस कांड में भेजी गई जेल

Updated:
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते इंस्पेक्टर

Simdega: सिमडेगा पुलिस ने गांजा सप्लाई करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रविकांत साहू की रिपोर्ट
Simdega: ठेठईटांगर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 24/2026, दिनांक 3 जून 2026, धारा 20(b)(ii)(B)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में की गई. पुलिस के अनुसार, 25 जून को विशेष छापेमारी दल ने कांड में संलिप्त महिला अभियुक्त एस ज्योत्सना डोरा उर्फ सिमरन चौधरी (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया. वह मूल रूप से गोकुनुपुर, थाना डिगापंडी, जिला गंजाम (ओडिशा) की रहने वाली है और वर्तमान में गोवर्धनपुर, थाना पिपली, जिला पुरी (ओडिशा) में रह रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक मोबाइल फोन जब्त

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला ने इस कांड के प्राथमिक अभियुक्त विनय बिरेंद्र कुल्लू को ओडिशा से गांजा उपलब्ध कराया था. पुलिस ने आरोपी के पास से वन प्लस कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी है.

ये भी पढ़ें…

सिमडेगा पुलिस का विशेष अभियान: 9 वारंटी गिरफ्तार, 11 एनबीडब्ल्यू का निपटारा

घूसखोरों पर ACB का हंटर! सिमडेगा में शिक्षा विभाग के BPO अनिल खलखो रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola