सेजन हेमरोम अध्यक्ष व जिरेन हेमरोम बने सचिव

Updated at : 02 Mar 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
सेजन हेमरोम अध्यक्ष व जिरेन हेमरोम बने सचिव

सेजन हेमरोम अध्यक्ष व जिरेन हेमरोम बने सचिव

विज्ञापन

बानो. बानो प्रखंड की साहूबेड़ा पंचायत के ग्राम गोर्रा गिरजाघर के समीप चबूतरा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई. बैठक में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह बानो प्रखंड संयोजक प्रमुख बिरजो कंडूलना और भूतपूर्व अध्यक्ष शांतिएल कंडूलना, मंडली सदस्य लुथर भुइयां, संयोजक मंडली सदस्य तनवीर हुसैन, तुरतन गुड़िया, हाटिंगहोड़े ग्राम प्रधान प्रीतम मसीह बुढ़ मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में साहूबेड़ा पंचायत समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष सेजन हेमरोम, उपाध्यक्ष प्रभु सहाय गुड़िया, चंद्रमोहन डांग, सचिव जिरेन हेमरोम, उपसचिव कामिल डांग, कोषाध्यक्ष फ्रांसिस मड़की को बनाया गया. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में विजय कंडूलना, प्यारा मड़की, मंगल तोपनो, पतरस डांग, मोवसन भेंगरा, सुफल भेंगरा, फिरोज खान, अल्फेट हेमरोम, विभीषण समद, सुरशेन डांग को बनाया गया. झामुमो संयोजक प्रमुख बिरजो कंडूलना ने कहा कि पंचायत समिति अपना दायित्व बेहतर ढंग से निभायेंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे. बैठक में सेजन हेमरोम, फ्रांसिस मड़की, प्यारा मड़की, प्रेम सागर मड़की, अमित हेमरोम, तुरतन हेमरोम, बंधु डांग, सुरसेन हेमरोम आदि उपस्थित थे.

लोक गायक जगदीश बड़ाइक सम्मानित

जलडेगा. झारखंड राज्य सरकार द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल कार्यक्रम में जलडेगा प्रखंड के सेमेरिया निवासी लोक गायक जगदीश बड़ाइक को लोक गायकी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को लेकर पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मसुरी व दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस के हाथों प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने पर लोगों ने शुभकामना व बधाई दी है. बधाई देने वालों में रत्न बड़ाइक, गोपाल बरला, प्रभु बड़ाइक, दिलेश्वर साहू, अरुण नाग आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola