सिमडेगा में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
सिम 25 | Prabhat Khabar Network

सिम 25 | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र में राशन के चावल को लेकर हुए विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

विज्ञापन

सिमडेगा: जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओड़गा ओपी के ग्राम डांगटोली बाड़ीबिरिंगा में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को सूचना मिली थी कि डांगटोली बाड़ीबिरिंगा गांव में एक महिला की हत्या हो गयी है.

सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची. जांच के दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि राशन के चावल बेचने की बात को लेकर सुनील डांग और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था.

विवाद के दौरान आरोपी ने पहले पत्नी को थप्पड़ मारा, जिससे वह गिर गयी. इसके बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. मामले में जलडेगा थाना (ओड़गा ओपी) में 22 जुलाई मामला दर्ज किया गया.

पुलिस ने आरोपी सुनील डांग (20 वर्ष), पिता स्व. विश्राम डांग, निवासी डांगटोली बाड़ीबिरिंगा, थाना जलडेगा (ओड़गा ओपी) को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola