कोलेबिरा में ठग ने दुकानदार की एक लाख की सोने की चेन उड़ायी, इलाके में हड़कंप

कोलेबिरा बाजार में बाबा के वेश में आए एक ठग ने दुकानदार को सम्मोहित कर एक लाख रुपये की सोने की चेन उड़ा ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोलेबिरा: कोलेबिरा बाजार परिसर स्थित केसरी क्लॉथ स्टोर में बाबा की वेश में आये एक ठग ने दुकानदार से करीब एक लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन ठग ली. पीड़ित सुनील केसरी ने बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे एक बाबा उनकी दुकान पर आया और दक्षिणा मांगी.
उन्होंने उसे 10 रुपये दिये. इसके बाद बाबा ने माथे पर जल डाल कर आशीर्वाद देने की बात कही और कहा कि गिरने वाले जल को दोनों हथेलियों में लें. इस दौरान उसने चालाकी से सुनील के गले से सोने की चेन निकाल ली.
सुनील का कहना है कि उन्हें चेन निकलने का एहसास हो रहा था, लेकिन वे न कुछ बोल सके और न ही कोई विरोध कर सके. कुछ देर बाद उन्होंने आसपास के दुकानदारों को घटना की जानकारी दी. लोगों ने बाबा की तलाश की, लेकिन वह फरार हो चुका था. सूचना मिलने पर कोलेबिरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










