राघोपुर हत्याकांड को लेकर रोहतास में कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

Author Ramesh Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
कैंडल मार्च में शामिल महागठबंधन के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

कैंडल मार्च में शामिल महागठबंधन के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

राघोपुर हत्याकांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए रोहतास में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला. उन्होंने सरकार से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल और फांसी की सजा की मांग की है.

विज्ञापन

Rohtas News : राजधानी पटना के बहुचर्चित राघोपुर निवासी बंटी यादव एवं संजय यादव हत्याकांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार देर शाम महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कोचस में कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल चलाने और कड़ी सजा देने की मांग की.

दोषियों को फांसी देने की उठी मांग

कैंडल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि हत्याकांड की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के तहत कर दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए. कार्यकर्ताओं ने न्याय में देरी नहीं होने देने की भी मांग उठाई.

कांग्रेस ने जांच को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नसरुद्दीन राइन ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद पटना पुलिस मीडिया के सामने अलग-अलग बयान दे रही है, जिससे यह प्रतीत होता है कि मामले को दबाने या लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की.

राजद नेताओं ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

राजद के जिला महासचिव राजू यादव ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में शामिल अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि जब तक सभी आरोपितों की निष्पक्ष जांच कर गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक न्याय मिलने की उम्मीद कम है.

'सड़क से सदन तक होगा आंदोलन'

राजू यादव ने कहा कि कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार से मांग की जा रही है कि हत्या में शामिल अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए. यदि ऐसा नहीं हुआ तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा.

कई नेता और कार्यकर्ता रहे शामिल

कैंडल मार्च में कांग्रेस नेता मनोज तिवारी, धनंजय पांडेय उर्फ टाइगर, रविन्द्र नाथ पाठक, सुरेंद्र दुबे, जयमंगल सिंह, बंटी यादव, राजद नेता रामप्रवेश सिंह कुशवाहा, मुरारी ठाकुर, अरविंद यादव, बजरंगी यादव, उमाशंकर गुप्ता, भुनेश्वर पहलवान सहित महागठबंधन के कई कार्यकर्ता शामिल रहे.


विज्ञापन
Ramesh Kumar

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन