युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : जिलाध्यक्ष

सिमडेगा में भाजयुमो ने जेपीएससी की कार्यप्रणाली के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

सिमडेगा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जेपीएससी की कार्यप्रणाली और अभ्यर्थियों के साथ कथित अन्याय के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस में भाजयुमो के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी में पारदर्शिता की कमी, कट-ऑफ अंक सार्वजनिक नहीं करने और देर रात परिणाम जारी किये जाने के विरोध में नारेबाजी की. भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जेपीएससी की कार्यशैली से झारखंड के लाखों युवाओं का विश्वास प्रभावित हो रहा है.

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जायेगा. उन्होंने सरकार से मांग की कि जेपीएससी की भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाये और अभ्यर्थियों की सभी जायज मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाये. भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि झारखंड के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जेपीएससी को युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि युवाओं के हितों की अनदेखी जारी रही, तो भाजपा और भाजयुमो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेंगे.

मशाल जुलूस में मुकेश श्रीवास्तव, अनूप प्रसाद, विद्या बड़ाइक, उपेंद्र श्रीवास्तव, अनूप केसरी, राकेश रविकांत, सुभाष महतो, चंदन प्रसून, दिनेश प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, पिंकी प्रसाद, शिखा अग्रवाल, रोहित कुमार, आलोक श्रीवास्तव, विनय बघवार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola