एक साथ बुझ गए दो घरों के चिराग, नदी में डूबने से दो मासूम छात्राओं की मौत

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम चंपारण के मझौलिया में अकड़ाहा नदी में डूबने से दो मासूम छात्राओं की मौत हो गई. एक ही गांव की दोनों बच्चियों की असमय मृत्यु से मातम पसरा है. परिजनों ने बचाव दल की देरी पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में अकड़ाहा नदी में डूबने से दो मासूम छात्राओं की मौत हो गई. एक ही गांव की दो बच्चियों की असमय मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, एसडीआरएफ टीम के देर से पहुंचने को लेकर भी परिजनों ने नाराजगी जताई है.

चारा काटने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

मृत छात्राओं की पहचान बरवा सेमरा घाट पंचायत के ओझा मठिया गांव निवासी शत्रोहन साह की 13 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी और दशरथ साह की 12 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी के रूप में हुई है. दोनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ओझा मठिया की कक्षा चार की छात्राएं थीं.

परिजनों के अनुसार, बुधवार को दोनों छात्राएं विद्यालय जाने के बजाय अन्य बच्चों के साथ पुरैना सरेह में चारा काटने गई थीं. इसी दौरान अकड़ाहा नदी के किनारे उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चली गईं.

बच्चों के शोर पर जुटे ग्रामीण, एसडीआरएफ को दी गई सूचना

घटना के समय साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल एसडीआरएफ टीम को सूचना दी. ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों बच्चियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

एसडीआरएफ की देरी पर परिजनों ने उठाए सवाल

परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. उनका कहना है कि यदि समय पर बचाव अभियान शुरू किया जाता तो संभवतः दोनों बच्चियों की जान बचाई जा सकती थी. बाद में एसडीआरएफ ने नदी से दोनों के शव बरामद किए.


पोस्टमार्टम से किया इंकार, कानूनी प्रक्रिया के बाद सौंपे गए शव

मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: मासूम सृष्टि सुमंगला को मिला नया घर, गोद में लेते ही भावुक हुआ दंपति


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन