मासूम सृष्टि सुमंगला को मिला नया घर, गोद में लेते ही भावुक हुआ दंपति

Updated:
विज्ञापन

बच्ची को उसके नए माता पिता को सौंपते डीएम

पांच माह की मासूम सृष्टि सुमंगला को बुधवार को नया परिवार मिल गया. जिला पदाधिकारी ने पुणे के दंपति को बच्ची सौंपी, जिसे गोद में लेते ही वे भावुक हो गए. यह दत्तक ग्रहण प्रक्रिया केंद्रीय प्राधिकरण के नियमों के अनुरूप पूरी की गई, जिससे सृष्टि को सुरक्षित और कानूनी रूप से नया घर मिला है.

विज्ञापन

Bettiah News: पांच माह की मासूम सृष्टि सुमंगला को बुधवार को नया परिवार मिल गया. जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में दत्तक ग्रहण आदेश जारी कर महाराष्ट्र के पुणे निवासी दंपति को बच्ची कानूनी रूप से सौंप दी. बच्ची को गोद में लेते ही दंपति भावुक हो उठा और संस्थान का माहौल भी भावनात्मक हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सौंपी गई बच्ची

प्रशासन ने बताया कि दत्तक ग्रहण की पूरी प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण (CARA) के नियमों के अनुरूप पूरी की गई. सभी आवश्यक औपचारिकताओं और पात्रता जांच के बाद जिला पदाधिकारी की स्वीकृति से बच्ची को दंपति को सौंपा गया.

अब तक 49 बच्चों को मिल चुका नया परिवार

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से अब तक कुल 49 बच्चों का विधिवत दत्तक ग्रहण कराया जा चुका है. इनमें 19 बालक और 30 बालिकाएं शामिल हैं. प्रशासन का कहना है कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित और कानूनी तरीके से नया परिवार उपलब्ध कराया जाता है.

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, दो साल तक होता है फॉलो-अप

अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक दंपति को दत्तक ग्रहण के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है. इसके बाद होम स्टडी रिपोर्ट, पात्रता जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाती है. बच्चा सौंपने के बाद संस्थान की ओर से दो वर्षों तक नियमित फॉलो-अप भी किया जाता है.

प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति, अस्पताल या नर्सिंग होम से सीधे बच्चा गोद लेना गैरकानूनी है. केवल निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत ही दत्तक ग्रहण करना चाहिए. इस अवसर पर सहायक निदेशक दिलीप कुमार कामत, बाल संरक्षण पदाधिकारी अजय पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता मुक्ता कुमारी, नर्स वीणा कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और जवान सम्मानित, कमांडेंट ने दिया प्रशस्ति पत्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन