आदिवासी संस्कृति व परंपरा को बचायें : बिरजो

Updated at : 03 Mar 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी संस्कृति व परंपरा को बचायें : बिरजो

गोर्रा गढ़ा में रजत जयंती जुबली समारोह आयोजित

विज्ञापन

बानो. मनीसाय महाराजा की याद में गोर्रा गढ़ा में रजत जयंती जुबली समारोह मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिप सह झामुमो संयोजक प्रमुख बिरजो कंडूलना व विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो संयोजक मंडली सदस्य सुलेमान बारला उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन झंडोत्तोलन कर किया गया. आदिवासी सामाजिक परंपरा रीति-रिवाज के तहत पाहन पुजार व ग्राम प्रधान द्वारा पूजा-पाठ किया गया. इससे पूर्व अतिथियों को गोर्रा चौक से नाचते-गाते स्वागत करते हुए सरना स्थल तक लाया गया, जहां विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आये लोगों ने नाच-गान प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि बिरजो कंडूलना ने कहा कि हम सभी को धर्म संस्कृति रीति-रिवाज और आदिवासी परंपरा को बचाये रखने के लिए आगे आने की जरूरत है. रीति-रिवाज हमारे पुरखों की निशानी है. भावी पीढ़ी को भी माता-पिता हमारी परंपरा के बारे में बतायें. उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आपसी तालमेल और भाईचारा बढ़ता है. सरना स्थल पूजनीय है. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी महाराजा मनीसाय के याद में 25वीं वर्ष पर जुबली समारोह मना रहे हैं. मौके पर पहान गोड़रा नोएल हेमरोम, पुजार जैतून हेमरोम, ग्राम प्रधान गोर्रा शांतिएल हेमरोम, लताकेल पाहन जुएल, पुजार याकुब, ग्राम प्रधान हितमोन मड़की, कोयल मड़की, खटखुरा पाहन बिथा भुइंया, पहान इलियाजर मड़की, पुजार नाग, सागेन मुंडा, दुरपी पाहन, विलकन भुइयां, पुजार मरसेलन समद मुंडा, प्रभु सहाय भुइयां, मिखाएल भेंगरा, उल्मू पाहन, पोसोर पाहन चुइटा पाहन, सुखराम पाहन, उरमू सतिया पाहन, पुजार पेशो भुइयां, संजय हेमरोम, इमानुएल हेमरोम, फ्रांसिस मड़की, निर्मल हेमरोम, जोरन हेमरोम, बरनाबस हेमरोम, सुरेश लोमगा, प्रदीप समद, दिलीप समद, दिलीप लुगून, महिला कार्यकर्ता जुहनी हेमरोम, मेबल हेमरोम, मरियम हेमरोम, फुलमनी हेमरोम, अनिता हेमरोम, गेदमनी हेमरोम, बिनीता हेमरोम, अश्रिता हेमरोम, दुलारी हेमरोम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola