ePaper

साइकिल रेस के जरिए झारखंड को जानो का दिया गया संदेश

Updated at : 13 Nov 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
साइकिल रेस के जरिए झारखंड को जानो का दिया गया संदेश

साइकिल रेस के जरिए झारखंड को जानो का दिया गया संदेश

विज्ञापन

सिमडेगा. झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के स्थापना के रजत पर्व उत्सव के साथ जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को साइकिल रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को राज्य के पर्यटन स्थलों से परिचित कराना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा. शहर से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केलाघाघ तक साइकिल रेस का आयोजन किया गया. साइकिल रेस को उपायुक्त कंचन सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर सिंह, उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी व अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. कार्यक्रम में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी व बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों ने शहर से केलाघाघ तक साइकिल चलाते हुए अपने झारखंड को जानो का संदेश दिया. गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद प्रतिभागियों ने केलाघाघ की सुंदर वादियों में फोटो खिंचवायी और सुबह की मनमोहक प्राकृतिक छटा का आनंद लिया. आयोजन स्थल पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, आरडीसी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक तथा अंचल अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola