तकनीकी गड़बड़ी पर NTA ने मांगी माफी, 3765 छात्रों के लिए CUET री-एग्जाम जल्द

Updated:
विज्ञापन
CUET UG 2026 Re Exam

NTA नोटिस (PC-फ्रीपिक)

CUET UG 2026 Re Exam: NTA ने कहा कि वह समझती है कि टेक्निकल समस्या के कारण स्टूडेंट्स को स्ट्रेस झेलना पड़ा. ऐसे में प्रभावित छात्रों के लिए री-एग्जाम होगा.

विज्ञापन

CUET UG 2026 Re Exam: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 के दौरान हुई टेक्निकल गड़बड़ी को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों और माता-पिता से माफी मांगी है. एजेंसी ने स्वीकार किया कि परीक्षा के दौरान आई टेक्निकल समस्या की वजह से हजारों छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा. NTA ने कहा कि प्रभावित 3765 अभ्यर्थियों को अब दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा.

NTA ने कहा प्रभावित छात्रों के लिए होगी री-एग्जाम

NTA ने X पर एक ट्वीट किया. इस ट्वीट के अनुसार, 30 मई को आयोजित CUET UG 2026 की पहली शिफ्ट में कुछ एग्जाम सेंटर पर टेक्निकल खराबी के कारण परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी. कई छात्र बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करने और परीक्षा केंद्र पहुंचने के बावजूद परीक्षा नहीं दे सके. बाद में एजेंसी ने स्पष्ट किया कि ऐसे सभी उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा.

NTA ने कहा कि वह समझती है कि टेक्निकल समस्या के कारण स्टूडेंट्स को स्ट्रेस झेलना पड़ा. NTA ने भरोसा दिलाया कि किसी भी उम्मीदवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और सभी प्रभावित छात्रों को परीक्षा का पूरा अवसर मिलेगा.

Exकब होगा CUET UG री-एग्जाम?

बात करें री-एग्जाम की तो मिड जून तक में यह परीक्षा आयोजित की जा सकती है. हालांकि, NTA की ओर से अभी तक कोई फिक्स डेट की जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन CUET UG परीक्षा 7 जून को खत्म होगी. अकैडमिक सेशन जल्दी शुरू करने और रिजल्ट जारी करने के लिए मुमकिन है कि री-एग्जाम मिड जून तक कराया जाए.

री-एग्जाम की सूचना जल्द

NTA जल्द ही ऐसे उम्मीदवारों की एक लिस्ट और उनके लिए नया शेड्यूल अपनी
ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी करेगा. किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2026: 1 जून को जारी होगा रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola