प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों की सुनी समस्याएं, बांटी हॉकी स्टिक

प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों की सुनी समस्याएं, बांटी हॉकी स्टिक
सिमडेगा. विधायक भूषण बाड़ा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के समीप स्थित हॉकी कार्यालय में रह रहे प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों की समस्याएं सुनने कार्यालय पहुंचे. मौके पर उपस्थित प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों ने बताया के उन्हें किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी गयी है. हॉकी सिमडेगा द्वारा रहने के लिए कार्यालय में व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है. लेकिन वह अपने खाने-पीने की व्यवस्था स्वयं करते हैं. यहां तक की हॉकी स्टिक वगैरह भी खुद से खरीदनी पड़ते हैं. परिसर में पानी की गंभीर समस्या है. पानी नहीं रहने के कारण अमला क्वार्टर स्थित कुएं से पानी का उपयोग करते हैं. प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने बताया कि पूर्व में उनलोगों के रहने के लिए अलबर्ट एक्का स्टेडियम के अंदर बने भवन में व्यवस्था दी गयी थी. लेकिन यहां एक सरकारी स्कूल को शिफ्ट करते हुए हमें वहां से हटाया गया. वहां से हटाये गये वर्षों गुजर गये, लेकिन उनके लिए अब तक रहने की कोई व्यवस्था नहीं की गयी. विधायक ने पानी की गंभीर समस्या देखते हुए दूरभाष के माध्यम से विभाग के अधिकारियों से बात की. साथ ही एक सप्ताह के अंदर बोरिंग करने का निर्देश देते हुए पेयजल की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया. मौके पर विधायक ने प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों के बीच हॉकी स्टिक का वितरण किया. जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह उप प्रमुख सिलबेस्टर बाघवार, शीतल एक्का, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, संजय तिर्की, करिश्मा पवार, कुनूल भेंगरा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










