Coronavirus Lockdown: प्रभात खबर ने सिमडेगा के हॉकरों के बीच बांटे राशन
Author : AmleshNandan Sinha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Apr 2020 5:49 PM
सिमडेगा में प्रभात खबर की ओर से हॉकरों के बीच राशन का वितरण किया गया. शहरी क्षेत्र में 40 हॉकरों द्वारा विभिन्न अखबारों का वितरण किया जाता है. सभी हॉकरों के बीच रविवार को प्रभात खबर की तरफ से एसडीओ कार्यालय परिसर में राशन का वितरण किया गया.
सिमडेगा : सिमडेगा में प्रभात खबर की ओर से हॉकरों के बीच राशन का वितरण किया गया. शहरी क्षेत्र में 40 हॉकरों द्वारा विभिन्न अखबारों का वितरण किया जाता है. सभी हॉकरों के बीच रविवार को प्रभात खबर की तरफ से एसडीओ कार्यालय परिसर में राशन का वितरण किया गया.
इस अवसर पर मुख्य रूप से एसडीओ कुंवर सिंह पहान एवं प्रभात खबर सिमडेगा के ब्यूरो रविकांत साहू के द्वारा राशन वितरण किया गया. इस अवसर पर अखबार के अभिकर्ता लाल साहू भी उपस्थित थे. राशन लेने के बाद हॉकरों के चेहरे पर खुशी दिखी. हॉकरों ने इस कार्य के लिए प्रभात खबर का धन्यवाद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










