पीटीएम बैठक के साथ आठवीं कक्षा का विदाई समारोह संपन्न
Published by : VIKASH NATH Updated At : 25 Mar 2026 8:50 PM
राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बडकाडुईल में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया
बानो. राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बडकाडुईल में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही. राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोनाप के प्रभारी प्रधानाध्यापक महावीर सोनी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय लामगढ़ के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार कमलेश कमल ने पीटीएम के उद्देश्य, आवश्यकता और प्रमुख एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और सभी अनामांकित बच्चों का नामांकन कराने पर जोर दिया.
विदाई समारोह में आठवीं कक्षा के छात्रों का स्वागत किया गया और छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया. छात्रों ने विद्यालय को उपहार भेंट किए जबकि विद्यालय परिवार ने उन्हें स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया. इस दौरान छात्रों ने अपने विद्यालय में बिताये पलों को साझा करते हुए भावुक प्रतिक्रिया दी.
यह विदाई नहीं बल्कि अगले कक्षा में प्रोन्नति हैप्रभारी प्रधानाध्यापक केदारनाथ सिंह ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह विदाई नहीं बल्कि अगले कक्षा में प्रोन्नति है. उन्होंने छात्रों को नए विद्यालय में मन लगाकर पढ़ाई करने और विद्यालय का नाम रोशन करने का संदेश दिया. कार्यक्रम के अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया. मंच संचालन कजमील होरो ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










