जलडेगा में मकानगणना का कार्य शुरू

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

जलडेगा में मकानगणना का कार्य शुरू

विज्ञापन

जलडेगा. प्रखंड क्षेत्र में जनगणना की तैयारियों को लेकर मकानगणना का कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके तहत प्रखंड के सभी गांवों में प्रगणक घर-घर जाकर आवश्यक विवरण एकत्रित कर रहे हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. जिसके माध्यम से विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है. ऐसे में सही और सटीक जानकारी देना बेहद आवश्यक है. साथ ही उन्होंने प्रखंड वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग प्रगणकों का सहयोग करें तथा पूछे गए प्रश्नों की सही-सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना कार्य सुचारु और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola