कार्बाइड से फल पकाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2026 10:22 PM
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोलेबिरा में चलाया गया सघन जांच अभियान
सिमडेगा. जिले में आमजनों को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोलेबिरा में व्यापक स्तर पर सघन जांच व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उपायुक्त के निर्देश व अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुंदर मोहन समद के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व कोलेबिरा के विभिन्न बाजारों व प्रमुख चौक-चौराहों पर फल दुकानों, स्ट्रीट फूड वेंडरों, रेस्टोरेंट, गुपचुप व चाट ठेलों का निरीक्षण किया गया. अभियान के दौरान जिले को कार्बाइड मुक्त बनाने पर जोर दिया गया. अधिकारियों ने फल विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया कि फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक रसायनों का उपयोग किसी भी स्थिति में न करें. बताया गया कि कार्बाइड से पके फल मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होते हैं और इससे पेट संबंधी समस्याएं, तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव तथा गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे मामलों में पकड़े जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्राकृतिक तरीके से फल पकाने तथा सुरक्षित विकल्प अपनाने की सलाह दी गयी. जांच के क्रम में कई स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी. खाद्य सामग्री खुले में रखी हुई मिली तथा कुछ विक्रेता बिना ग्लव्स एवं कैप के खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं परोसने का कार्य करते पाये गये. इस पर अधिकारियों ने तत्काल सुधार करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी. अभियान के तहत विक्रेताओं को ग्लब्स, कैप व साफ-सुथरे बर्तनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा स्वच्छ पेयजल के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










