महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिले : जोसिमा

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिले : जोसिमा

पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया

विज्ञापन

सिमडेगा. महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की ओर से सोमवार को पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने किया. अभियान के तहत महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेज कर महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग की. जोसिमा खाखा ने कहा कि देश की आधी आबादी को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाना समय की मांग है. महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है. लेकिन राजनीति में अब भी उन्हें पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहा है. महिला आरक्षण लागू होने से पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की आवाज प्रभावी तरीके से सामने आयेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण कानून 2023 में पारित किया है. लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है. देशभर की महिलाएं इसके लागू होने का इंतजार कर रही हैं. महिला कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठाती रही है और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी. अभियान में शामिल महिलाओं ने कहा कि जब तक महिलाओं को पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक समाज व देश का विकास संभव नहीं है. मौके पर रोसा केरकेटा, उर्मिला केरकेट्टा, गीता देवी, ज्योति लकड़ा, रोशंति तिर्की, गीता कुमारी, सुषमा कुल्लू, पूनम देवी, सुनैना कुमारी, रेखा देवी, सुमन देवी समेत अन्य महिलाएं मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola