सीइओ सिमडेगा व संत अन्ना स्कूल सामटोली सेमीफाइनल में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2025 10:43 PM
मेजर ध्यानचंद जिला स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला हॉकी चैंपियनशिप
सिमडेगा. एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी सिमडेगा और जिला खेलकूद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे मेजर ध्यानचंद जिला स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला हॉकी चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग के दो क्वार्टर फाइनल मैच खेला गये, जिसमें सीइओ सिमडेगा ने डिफेंस कॉलोनी को 7-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. वहीं संत अन्ना स्कूल सामटोली ने गोंडवाना छात्रावास चंदर नगर सिमडेगा को ट्राइब्रेकर में 4-3 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इस प्रकार पुरुष वर्ग में लिटिल टाइगर, सीइओ सिमडेगा, संत अन्ना स्कूल सामटोली बी और एसटीसी सिमडेगा ने सेमीफाइनल में जगह बनायी है. महिला वर्ग के दो मैच खेले गये, जिसमे सीइओ सिमडेगा ईस्ट विन ने विवेकानंद क्लब को 5-1 गोल से तथा एसटीसी सिमडेगा एक्सिट लचरागढ़ ने आरसी प्रावि कोचेडेगा को 4-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किये. विवेकानंद को डीएवी विद्यालय सिमडेगा से वाक ओवर मिला. 15 सितंबर को महिला वर्ग के चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले जायेंगे. आज के खेल को सफल बनाने में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, पंखरासियुस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, राहुल मिंज, कुनू भेंगरा, करिश्मा परवार, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, सुजीत एक्का, वेद प्रकाश, कोच तारिणी कुमारी, एक्शन किड़ो, तालिम तिग्गा, नेहा कुमारी, मनीषा एक्का, अनिशा कुल्लू, बेरतीला केरकेट्टा जॉनसन लकड़ा, सुशीला कुजूर, मनसुख सुरीन आदि ने अहम भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










