पूजा पंडालों में की गयी बेलवरण पूजा, निकाली गयी कलश यात्रा

पूजा पंडालों में की गयी बेलवरण पूजा, निकाली गयी कलश यात्रा
सिमडेगा. शारदीय नवरात्र की षष्ठी को सभी सार्वजनिक पूजा पंडालों में बेलवरण पूजा अनुष्ठान किया गया. सोमवार को सभी पूजा पंडाल के माता रानी का दरबार श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये जायेंगे. शारदीय नवरात्र के छठे दिन रविवार को मां दुर्गे के कात्यायनी स्वरूपा की पूजा की गयी और शक्ति स्वरूपा के बोधन, अधिवास व आमंत्रण के पूजन अर्पित किये गये. नव ज्योति नवयुवक संघ प्रिंस चौक पूजा पंडाल में बेलबरण अनुष्ठान विधिपूर्वक किया गया. आचार्य श्याम सुंदर मिश्र और यजमान दीपक पूरी द्वारा बेलवृक्ष तले पहुंच पूजन कर माता को आदर पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ आमंत्रित किया. सप्तमी की सुबह यहीं से माता के नौ दुर्गा रूपी नवपत्रिका को पूजा पंडालों में प्रवेश कराया जायेगा. कुंज नगर पूजा पंडाल में भी बेलवरण पूजा अनुष्ठान किया गया. पुरोहित के रूप में आचार्य सतीश पाठक व यजमान की भूमिका रामजी यादव सह पत्नी बैजयंती देवी निभा रहे हैं. रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल में बेलवरण के पूर्व कलश यात्रा निकाली गयी. महाषष्ठी पर रामनगर की दर्जनों कुंवारी युवतियां और उपासक केलाघाघ डैम पहुंचे, जहां पुरोहित अमित पाठक के द्वारा केलाघाघ डैम तट पर विधि विधान से पूजा करवायी गयी. इसके बाद सभी ने मां का जयकारा कर कलश में जल लिया. केलाघाघ से कलश में जल उठा कर गाजे-बाजे के साथ रामनगर पूजा पंडाल पहुंचे. पुरोहित अमित पाठक ने बताया कि कल सोमवार को महासप्तमी पर बेलवृक्ष से युग्म बेल फल को माता दुर्गा के नवपत्रिका रूप में लाकर पंडाल में प्रवेश कराया जायेगा. माता कालरात्रि दर्शन पूजन के बाद प्रतिमा अनावरण एवं पुष्पांजलि व आरती की जायेगी. इसके बाद भक्तों के लिए पंडाल के पट दर्शन के लिये खोल दिये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




