नाबालिग लड़कियों को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2017 8:23 AM
सिमडेगा : रोगजार का प्रलोभन देकर क्षेत्र से नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जाने के प्रयास के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया. घटना से संबंधित एक मामला एएचटीयू थाना में दर्ज किया गया था. मिली जानकारी के मुताबिक बानो निवासी दो नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर विमल लुगून नामक […]
सिमडेगा : रोगजार का प्रलोभन देकर क्षेत्र से नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जाने के प्रयास के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया. घटना से संबंधित एक मामला एएचटीयू थाना में दर्ज किया गया था. मिली जानकारी के मुताबिक बानो निवासी दो नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर विमल लुगून नामक व्यक्ति दो नाबालिग लड़कियों को बानो से ट्रेन के रास्ते दिल्ली ले जाने वाला था. इसकी सूचना एसपी राजीव रंजन सिंह को मिली.
श्री सिंह के आदेश पर एएचटीयू थाना प्रभारी राजे कुजूर, एएसआइ गोनिया मुंडा, निरंजन प्रसाद ने गुप्त सूचना पर बानो रेलवे स्टेशन के बगल से गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने पत्रकारों को बताया कि विमल लुगून को नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जाने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसके द्वारा पूर्व में भी दिल्ली में कई लड़कियों को ले जाकर प्लेसमेंट ऐजेंसी के हवाले कर दिया गया है. इसके एवज में उसे 15-15 हजार रुपये में भी मिले हैं. श्री सिंह ने बताया कि विमल लुगून को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










